अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिजनों को बंधाया ढांढस; बोले- कातिलों को मिलेगा कड़ा सबक
शामली, अगस्त 31 -- UP News: शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान के दो हत्यारोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सोमवार को उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अंकित के पिता सत्यवीर सिंह फौजी को ढांढस बंधाया। जयंत चौधरी ने अंकित हत्याकांड के बाद परिवार को जल्द इंसाफ मिलने का भरोसा दिया। इससे पहले उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। एनकाउंटर के बाद जयंत चौधरी का पीड़ित परिवार से मिलना अहम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, 'हम सबकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। अंकित एक कलाकार था, जिस प्रकार से सुनियोजित तरीके से ये अपराध रचा गया, ये संगीन अपराध है। इसे गंभीरता से लिया गया है। कार्रावाई पुलिस प्रशासन की जारी है। मैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.