अंकित बालियान की हत्या क्यों की गई? एनकाउंटर में दो शूटर ढेर, एसपी ने बताई वजह
शामली, अगस्त 31 -- हरियाणी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो आरोपियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले सुमित और मोहित के तौर पर हुई है। यूपी पुलिस के मुताबिक चार शूटरों ने मिलकर अंकित को मौत के घाट उतारा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों से मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। वहीं, अंकित की हत्या एक गाने को लेकर की गई थी। शामली एसपी ने मीडियाकर्मियों को अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश किस तरह रची गई और आरोपितों को किसने हथियार व पैसे उपलब्ध कराए। एसपी ने यह भी बताया कि अंकित बालियान की हत्या के पीछे गैंग के लोगों को उसके एक पुराने गाने और उसके बालियान गोत्र को लेकर शक था। इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.