बांदा, मार्च 30 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार रात को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें जिले के मेधावी चमक उठे हैं। उनके घर खुशियों के माहौल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कमासिन निवासी अंकित पांडेय ने 28 वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने हैं। जबकि 43वीं रैंक हासिल कर तुलसा त्रिवेदी का डीएसपी पद पर चयन हुआ है। कमासिन निवासी अंकित पांडेय पुत्र राकेश पांडेय ने पीसीएस परीक्षा में पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी किया है। डेढ़ साल में कोचिंग करने के बाद 2026 में सफलता हासिल की है। पिता हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। मां निर्मला पांडेय ग्रहणी हैं। बड़ा भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.