पौड़ी, दिसम्बर 10 -- बुधवार को पोखड़ा ब्लाक की कंचन को गुलदार के चंगुल से गांव के ही युवक अंकित कंडारी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचाया। अंकित ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ संगलाकोटी बाजार जा रहे थे। तभी देखा कि गांव से सटे चंदोड़ा तोक में ऊपर घास काट रही महिलाएं शोर मचा रही हैं। शोर सुनते ही वह उस तरफ भागे। जब मौके पर पहुंचे तो देख कर सन रह गए। गुलदार महिला को घसीटे जा रहा था। गुलदार पर दूर से काफी पत्थर फेंके गए, लेकिन गुलदार ने महिला को नहीं छोड़ा , तो फिर बिल्कुल पास ही जाकर महिला को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। अंकित बताते हैं कि महिला गुलदार की डर से काफी घबरा गई थी। पीछे से आ रहे बड़े भाई जयदीप ने भी मदद की तब जाकर महिला को गुलदार से बचाया जा सका। कंचन गांव के साथ ही अन्य 10-12 महिलाओं के साथ घास काट रही थी, लेकिन ये महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.