बागपत, मार्च 27 -- लखावटी में आयोजित हुई विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज के खिलाड़ी अंकित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कॉलेज पहुँचने पर अंकित का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता 24 मार्च को आयोजित हुई। डीजे कॉलेज के बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंकित ने विवि टीम का प्रतिनिधित्व किया। अंकित कुमार ने अपने रोमांचक मुकाबले में कांस्य पदक जीता। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केजी पाण्डेय ने अंकित के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय में विजेता खिलाडी का स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर डीसी मौर्य, प्रोफेसर प्रज्ञान चौधरी, प्रोफेसर रुचि गुप्ता, डॉ किरण गर्ग, डॉ संजीव कुमार, संजीव राठी, ओम सुधीर आदि मौजूद रहे। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...