अंकित धमाका गैंग के दो गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, अजित कुमार। हरियाणा एसटीएफ की पलवल यूनिट ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 स्थित होडल के बावरी मोड़ के पास से अंकित धमाका गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।मामले में मंगलवार शाम को एसटीएफ यूनिट पलवल के एएसआई नरेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित धमाका गैंग के सदस्य भुलवाना के रहने वाले जीतू और बेढा पट्टी के रहने वाले परमा अपने एक अन्य साथी हरकेश उर्फ टिंकू के इंतजार में बावरी मोड़ पुल के नीचे खड़े हैं। सूचना मिलते ही टीम ने सरकारी बुलेरो में सवार होकर मौके पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.