प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। युनाइटेड यूनिवर्सिटी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव 'सिनर्जी 2025' का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली लाइव प्रस्तुति ने माहौल को रोमांच और सुरों से भर दिया। सुन रहा है... और आग का दरिया... जैसे उनके लोकप्रिय गीतों ने छात्रों और उपस्थित अतिथियों को देर तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले आरजे गोविंद ने अपनी जोशीली एंकरिंग से दर्शकों को लगातार जोड़े रखा। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी, वाइस चांसलर प्रो. एएम अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर आईपीएस जोगेंद्र कुमार, अर्चना टंडन, डॉ. कार्तिकेय मिश्रा, डॉ. चेतन व्यास, डॉ. विनय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.