लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ व्यापार मण्डल ने रविवार को रिंग रोड दुबग्गा इकाई का गठन किया। नई कार्यकारिणी में अंकित पाण्डेय को चेयरमैन और मनोज चैरसिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुमित गुप्ता महामंत्री, आनन्द शर्मा कोषाध्यक्ष, निर्मल जायसवाल संगठन मंत्री और अवनीश विश्वकर्मा प्रचार मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीवन लाल श्रीवास्तव, पंकज यादव और मनीष गुप्ता सहित कई व्यापारियों को उपाध्यक्ष व मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...