शाहजहांपुर, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. नेतराम के पुत्र अंकित कुमार को सभासद नामित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, नरेंद्र कुमार सभासद, सोनू शुक्ला सभासद, गुड्डू लाल, अरुणेश कुमार, संतोष कुमारी, शिवराम, महेंद्र कुमार तथा अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अंकित कुमार का अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...