वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में केनरा बैंक बेंगलुरु की टीम ने बजरा हॉकी जालंधर को 6-4 से हराया। केनरा बैंक के अंकित ने दो गोल किए। उनको मैन आफ द मैच चुना गया। केनरा बैंक बेंगलुरु और बजरा हॉकी जालंधर के बीच मैच शुरू से आक्रामक रहा। दूसरे मिनट में ही केनरा बैंक के आकर्ष विदप्पा ने फील्ड गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बजरा हॉकी टीम की ओर से 22वें मिनट में विकास गुरिया ने शानदार फील्ड गोलकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 23वें मिनट में ही केनरा के अंकित ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। 24वें मिनट में बजरा हॉकी टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.