अंकित के अपहरण और हत्या की आशंका में चार पर केस
रुडकी, अगस्त 11 -- लक्सर, संवाददाता।। शिवपुरी उर्फ सौंपरी गांव से आठ दिन से लापता 26 वर्षीय अंकित के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। अंकित के भाई अंकुश ने गांव के तीन युवकों समेत दल्लावाला निवासी एक युवक पर उसके भाई के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में अंकुश ने बताया कि उसका बड़ा भाई अंकित दो अगस्त की रात किसी आवश्यक कार्य की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों के साथ आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद तीन अगस्त को रायसी पुलिस चौकी में अंकित की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.