फतेहपुर, नवम्बर 26 -- खागा। बीते 24 नवंबर को खासमऊ स्थित अपने आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय(जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय) से लापता हुए अंकित की सूचना देने के नाम पर साइबर ठग ने विद्यालय के प्रिसिंपल व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से साढ़े चार हजार रूपए ठग लिए। अंकित की सूचना मिलने की उम्मीद में प्रिसिंपल व कर्मी ठग द्वारा इमोशनल ब्लैकमेल कर लिए गए। बुधवार को अंकित की बहन को सोशल मीडिया के जरिए एक मैसेज आया कि अंकित को जम्मू में बस स्टैण्ड के नजदीक स्थित धर्मशाला के सामने देखा गया है। इस पर बहन ने इस संदेश की सूचना आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार को दी। प्रधानाचार्य ने अपने एक मित्र के माध्यम से व्हाट्स अप कॉल के जरिए ठग से बात की तो ठग ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले जम्मू में बस स्टैण्ड के नजदीक धर्मशाला के सामने अंकित को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.