नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यूपी के शामली में मारे गए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटरों को एसटीएफ और पुलिस ने सोमवार की सुबह मार गिराया। दोनों हरियाणा के ही रहने वाले हैं। अंकित की हत्या के बाद से ही शामली में भारी आक्रोश था। अंकित की मां ने हत्यारों का भी एनकाउंटर करने की मांग की थी। अंकित को बुधवार 26 अगस्त को सरेराह चारों तरफ से घेरकर मारा गया था। उस पर करीब बीस गोलियां चलाई गई थीं। इनमें नौ उसे लगी थीं। इसमें से चार गोलियां तो शरीर के आरपार हो गई थीं। पुलिस ने जिन दो शूटरों को मार गिराया है उनकी पहचान मोहित पुत्र महेश निवासी वाहियापुर थाना सिटी सोनीपत और सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी ऋषिकुंज, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। वारदात के बाद इन हमलावर की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई थीं। हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद प...