अंकित उपाध्याय हुए रक्षा मंत्रालय में आडिटर
जौनपुर, अप्रैल 11 -- सुइथाकला (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के देनुआ गांव निवासी अंकित उपाध्याय पुत्र जगतनारायण उपाध्याय का एसएससी, सीजीएल की परीक्षा से रक्षा मंत्रालय दिल्ली में आडिटर पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्र के लोगो में खुशी व्याप्त है। अंकित उपाध्याय की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला और हाई स्कूल- इंटर की पढाई श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर से हुई है। अंकित के पिता पंजाब में प्राइवेट नौकरी में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.