रांची, अप्रैल 30 -- रांची/गोड्डा, हिटी। आईसीएससी 10वीं की परीक्षा में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत परसोती गांव के मेधावी छात्र अंकित कुमार ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। माउंट असीसी स्कूल (पोड़ैयाहाट) के छात्र अंकित ने 99.4 प्रतिशत (कुल 497 अंक) हासिल कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके विद्यालय में, बल्कि पूरे जिले में जश्न का माहौल है। अंकित के विषयवार प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए अंग्रेजी, विज्ञान और कंप्यूटर में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। वहीं, एचसीजी में 99 और हिंदी में 98 अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बना अंकित कुमारअंकित की सफलता का श्रेय 'हिन्दुस्तान' के साथ अंकि...