अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- विभिन्न संगठनों ने रविवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए जुलूस निकाला और सरकार का पुतला फूंका। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रविवार को उक्रांद के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद बडियाली तिराहे पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। कहा कि लोग अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सीबीआई जांच करने में कतरा रही है। कहा कि सीबीआई जांच होगी तो भाजपा के बड़े नेता इस प्रकरण में जेल जाएंगे। इसी कारण सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही है। यहां उक्रॉद ब्लाक अध्यक्ष गणेश नाथ, आनन्द नाथ, राकेश बिष्ट, जगत बिष्ट, नन्दन सिंह रावत, तुलासिह तड़ियाल, प्रयाग शर्मा, वीरेंद्र सिंह बंगारी, गणेश अधिकारी, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.