देहरादून, फरवरी 25 -- हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम -2026' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीधी बात में सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सीएम धामी पर अंकिता प्रकरण से लेकर एंजेल चकमा और मजारों पर बुलडोजर ऐक्शन समेत कई सवाल दागे गए। अंकिता केस में सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी के साथ जो घटना हुई, वह हम सबके लिए दुखी करने वाली हैं। वीआईपी मामले में सीबीआई जांच कर रही है, जल्द ही इस मामले से भी पर्दा उठ जाएगा। सीएम धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि यह वाकई दुखद घटना है। हमने घटना के तत्काल बाद आरोपियों को गिरफ्तारी के आदेश दिए। घटना के अगले ही दिन तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। महिला आईपीएस अधिकारी की लीडरशिप का गठन किया। 6 महीने की जांच के दौरान अखबारों में भी निकाला कि किसी के पास भी कोई जानकारी है तो ...