रुद्रपुर, दिसम्बर 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (युवा) एवं लोकसभा नैनीताल प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी नाम सामने आने के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी समेत 25 सहयोगियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मज़हर रिज़वी ने कहा कि वे सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.