अंकिता हत्याकांड: 24 मार्च को ऋतु खंडूड़ी के घेराव से होगा आंदोलन का शंखनाद
देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर वीआईपी का पुतला दहन किया। मंगलवार को शहीद स्मारक देहरादून में आयोजित 'अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच' की बैठक हुई।मंच ने घोषणा की है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर मंत्रियों और विधायकों का सिलसिलेवार घेराव किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य कमला पंत ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। अंकिता हत्याकांड के वीआईपी को बचाया जा रहा है। 24 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का घेराव होगा। इसके बाद भाजपा मंत्री और विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.