रिषिकेष, दिसम्बर 27 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर डोईवाला नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर डोईवाला चौक तक निकाला गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। कैंडल मार्च में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। डोईवाला ब्लॉक प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.