अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में जांच पूरी, तीन दोषियों को उम्रकैद
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और अदालती कार्रवाई को लेकर गुरुवार को जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अंकिता वर्ष 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिजॉर्ट में काम करती थीं। डॉ. मुरुगेशन के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद करीब 500 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया। कोटद्वार की अदालत ने 30 मई 2025 को तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।एसआईटी ने जुटाए अहम साक्ष्य ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.