देहरादून, दिसम्बर 30 -- घनसाली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को घनसाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "अंकिता भंडारी को न्याय दो", "सीबीआई जांच कराओ" और "वीआईपी आरोपी को सजा दो" जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि इस संवेदनशील मामले में सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है और निष्पक्ष जांच के लिए अब भी सीबीआई जांच आवश्यक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूरा न्याय नहीं मिलेगा और इस मामले में शामिल सभी दोषियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.