देहरादून, दिसम्बर 29 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। सोमवार को कांग्रेस की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता का नाम आने पर हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिये एक कैंडल मार्च आयोजित किया गया। विधायक चकराता व कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च हिम पैलेस चौक से शहीद स्मारक पार्क तक निकाला गया। कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार द्वारा अंकित भंडारी हत्याकांड में सरकार द्वारा सीबीआई जांच नहीं करवाई गई एवं दोष को सच्चे सख्त कानूनी का...