देहरादून, जून 8 -- अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने रविवार को दून स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में पारदर्शिता की मांग उठाई। मंच ने सीबीआई को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि सात दिन में जांच की प्रगति को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा सीबीआई कार्यालय की तालाबंदी अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले छह माह से चल रही जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए जाने चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई को 7 दिन का अल्टीमेटम प्रदर्शन के दौरान प्रारंभ में सीबीआई कार्या...