नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी, विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन, अदालत में अभियोजन और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने जैसे कदमों का ब्योरा दिया है। सरकार के अनुसार, घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत से ही महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सरकार की प्राथमिकता बताया। सरकार के मुताबिक, मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी बनाई गई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई।जांच और अदालत में कार्रवाई सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में मामले की पैरवी की। आरो...