देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार को देहरादून में पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरी है। गौरव सेनानी पूर्व सैनिक व पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन के बैनर तले आज सुबह करीब 11:30 बजे परेड ग्राउंड से मौन मार्च शुरू हुआ। मार्च में पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक संगठन, वीर नारियां और सेवारत सैनिकों के आश्रित परिवार भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह राणा के नेतृत्व में यह निकल रहा है। जिसमें महावीर राणा, मनवर रौथाण आदि शामिल हैं। मार्च परेड ग्राउंड से शुरू होकर क्वालिटी चौक, प्रीमियर चौक, बहल चौक और दिलाराम चौक होते हुए नेवल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस तक जाएगा। इसके पश्चात, यह जुलूस वापस परेड ग्राउंड पर समाप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...