अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को पुतला फूंका
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे छात्रों के साथ धक्कामुक्की हुई। छात्र नेता प्रियांशु विद्रोही और गौरव गोंड ने सरकार पर आरोप लगाते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में राघवेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, विजयकांत यादव, अनुराग यादव और रोशन कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.