देहरादून, जनवरी 2 -- देहरादून। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के बैनर तले शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपकर अंकिता प्रकरण में वीआईपी की गिरफ्तारी और त्रिपुरा के छात्र एन्जिल चकमा के हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संयोजक नवनीत गुंसाई, सीपीआईएम सचिव अनंत आकाश, संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष सुरेशकुमार, प्रवक्ता चिंतन सकलानी, पूर्व महासचिव राजकुमार जायसवाल, बालेश बवानिया, प्रभात डंडरियाल, एडवोकेट संजय मिश्रा, राजेश शर्मा, एडवोकेट प्रिंयका रानी, दुर्गा ध्यानी रतूड़ी, विकास रावत, सुशील घिल्डियाल, भुवनेशवरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.