अंकिता भंडारी केस में VIP पर संग्राम तेज: राष्ट्रपति को अपने खून से लिखा खत, दुष्यंत गौतम पर ऐक्शन की मांग
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी को लेकर संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सीबीआई ने वीआईपी की मांग उठाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर शिकंजा कस लिया है। उर्मिला को नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट से समन जारी हुआ है। उन्हें शुक्रवार 23 अक्तूबर को देहरादून की अदालत में पेश होना है। दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखकर भेजा और दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निरंकुश और तानाशाही रवैया अपना रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.