अंकिता भंडारी केस में सामने आएगा VIP का नाम? अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट में उगलेगी राज
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Ankita Bhandari Murder: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति की पुष्टि करने के सिलसिले में 23 अक्तूबर को देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है। मंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उनके घर पहुंची और नोटिस सौंपा। उन्हें सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित होना है। नोटिस 21 अक्तूबर को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने जारी किया है। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सनावर दोनों परीक्षणों के लिए अपनी मर्जी से सहमति दे रही हैं या नहीं। उनकी सहमति दबाव, धमकी, लालच या किसी अनुचित प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली धरने के 5 दिन बाद ऐक्शन; अंकिता की मां ने दुष्यंत गौतम पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.