अंकिता भंडारी केस के पैरोकार को धमकी देने का विरोध
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता नवनीश नेगी को धमकी मिलने का हल्द्वानी के वकीलों ने विरोध किया है। प्रदेश बार काउंसिल सदस्य राजन सिंह मेहरा ने मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एआईएलएजे की ओर से अधिवक्ता नवनीश नेगी को धमकी दिए जाने के मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। यदि धमकी देने वाले की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्यों से वार्ता कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.