हरिद्वार, जून 16 -- Ankita Bhandari Audio Controversy: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो को लेकर चर्चा में आए भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को फंसाने और जबरन वसूली करने के मामले में देहरादून पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब उर्मिला सनावर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाजाही भी बेहद कम रही। राजनीतिक गलियारों में अब उनके भविष्य और आगामी चुनावों में अन्य नेताओं की संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर अरेस्ट, क्या हैं आरोप?गिरफ्तारी को लेकर आ...