कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 पटनी निवासी प्रतीक बरनवाल की छोटी बहन अंकिता बरनवाल का चयन भारत रेल विद्या फेलोशिप के लिए हुआ है। वर्तमान में अंकिता इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करती हैं। उनके इस चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भारत रेल विद्या फेलोशिप का संचालन रैग ड्रीम वीवर्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसे अमेरिकी संस्था दरस अहावा फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। यह फाउंडेशन एक विश्वव्यापी सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। फेलोशिप के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे ट्रैक और उसके आसपास निवास करने वाले बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। इस पहल का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.