हल्द्वानी, जनवरी 9 -- लालकुआं, संवाददाता। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हल्दुचौड़ में गन्ना सेंटर से डूंगरपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि अंकिता हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। वक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। कैंडल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.