हरिद्वार, जनवरी 4 -- अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर हरिद्वार में सियासी संग्राम तेज हो गया है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के बीच भाजपा महिला मोर्चा ने पलटवार किया है। जिला इकाई ने रविवार को रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर पुतला फूंककर कांग्रेस से कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता का अपमान बंद करे। लेकिन, वह इस संवेदनशील मामले पर निकृष्ट और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है और किसी को अब तक जमानत नहीं मिली है। मेयर किरन जैसल ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ कर रही है, जिसका जवाब जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.