बलिया, जुलाई 27 -- बलिया। मेरा युवा भारत की ओर से सोमवार को मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के राजेंद्र सभागार में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। इस दौरान कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नारा लेखन, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन, लघु फिल्म (शॉर्ट फिल्म), नुक्कड़ नाटक, सामूहिक नृत्य तथा सामूहिक गीत प्रतियोगिताएं शामिल थीं। नारा लेखन में अंकित कुमार यादव प्रथम, अफसाना परवीन द्वितीय व आकाश कुमार तृतीय रहे। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में हरी गुप्त प्रथम, सलीम अंसारी द्वितीय, प्रिया अंजली पांडेय तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में अंजली गुप्ता प्रथम, स्व...