चम्पावत, मार्च 12 -- लोहाघाट। एबीवीपी ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में अंक तालिका में गड़बडी ठीक करने और पोर्टल खोलने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों को मार्कशीट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...