दरभंगा, दिसम्बर 23 -- ंसंदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बेलियाही टोल निवासी घूरन यादव की पत्नी अनोखा कुमारी (30) की इलाज के दौरान मंगलवार को डीएमसीएच ओपीडी के पीछे स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति व उसकी सौतन पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि महिला की मौत के बाद उसका पति अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया गया है। मृतका घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दोहथा निवासी रामफल यादव की पुत्री थी। पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतका की मां इन्द्रकला देवी, बहन सुलेखा देवी, भाई कुलदीप यादव ने अनोखा कुमारी की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.