समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर। विश्व महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गयी। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग, कंट्रोल कार्यालय व स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था आदि की बागडोर महिलाओं ने थामी। खासकर स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों का संचालन पूर्णत: महिला कर्मचारियों ने ही किया। मौके पर यात्रियों ने महिला कर्मियों की कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार व तत्परता की सराहना की। वहीं कंट्रोल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने ट्रेनों के सुरक्षित व समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करते हुए अपनी दक्षता व जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। साथ ही स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में भी महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.