दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। दरभंगा- बेनीपुर एसएच पर बुधवार की सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बीएमपी-13 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मछली व्यवसायी को रौंद दिया। गंभीर रूप से जख्मी व्यवसाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अतहर वार्ड- छह निवासी राम लखन मुखिया के पुत्र बेचन मुखिया (50) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर तहकीकात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई रघुनाथ मुखिया ने बताया कि बेचन मुखिया मछली के खुदरा व्यवसाई थे। रोज की तरह दोनार मछली मंडी से खरीदारी कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.