ंएफएफएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
दरभंगा, सितम्बर 17 -- जाले। कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर सेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं संबंधित पदाधिकारियों को उर्वरक बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक जीबेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक सहजता से उपलब्ध हो। कृषि वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. दिव्यांशु शेखर ने उर्वरकों की सहज और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, कालाबाजारी पर रोक से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.