रांची, मार्च 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत 3 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और उन्हें विद्यालय से जोड़े रखने के उद्देश्य से निजी संस्था चाइल्ड फंड द्वारा कर्रा प्रखंड के कर्रा एवं बमरजा पंचायत का चयन किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  बैठक में बीडीओ स्मिता नगेसिया ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कोई बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए। ड्रॉपआउट बच्चों का भी पुनः नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहू ने कहा कि इस अभियान से कर्रा व बमरजा पंचायत को जीरो ड्रॉपआउट मॉडल पंचायत बनाया जाएगा।...