गोपालगंज, मार्च 14 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। सिधवलिया प्रखंड के शेर गांव में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को कम लागत में गन्ने की अच्छी उपज कर अधिक से अधिक लाभ कमाने के तरीके बताए गए। गोष्ठी के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिनका समाधान मौके पर ही चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा किया गया। गोष्ठी में मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने गन्ना किसानों को गन्ने की खेती में लागत से दुगनी कमाई के तरीके बताए। उन्होंने गन्ने की खेती में मशीनीकरण पर बल देते हुए कहा कि खेतों की जुताई डिस्क प्लाव से करने, मशीन से गन्ने की बुआई करने तथा खाद-बीज के संतुलित उपयोग से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। चीनी मिल प्रबंधन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे गन्ना बीज, अनुदानित दर पर बोरिंग का पाइप व मोटर के बारे में ...