रांची, अप्रैल 28 -- रांची, सवांददाता । रिम्स के फिजियोथेरेपी विभाग की बदतर स्थिति मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रोजाना इलाज के लिए आने वाले मरीज गंदगी, बदबू और अव्यवस्था के बीच थेरेपी लेने को मजबूर हैं। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों ने कहा, इतने बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था चिंताजनक है। बेसमेंट से निकलने वाला गंदा पानी वार्ड में फैला रहता है। इससे पूरे विभाग में दुर्गंध फैली रहती है।  मरीज के परिजन ने बताया कि डॉक्टर ने नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी है। लेकिन विभाग की हालत देखकर यहां रोज आना मुश्किल है। गंदगी, सीलन और टूटे-फूटे कमरे मरीजों का मनोबल भी गिरा देते हैं। संक्रमण का डर अलग बना रहता है। विभाग में जरूरी उपकरणों की कमी भी मरीजों के इलाज में बाधा बन रही है। कई मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में थेरेपिस्ट छोटे उपकरणों और ...