खगडि़या, अप्रैल 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करना कुल्हड़िया सड़क स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक सलारपुर गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र अमरेश कुमार व सागर पासवान का पुत्र अंकित कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल युवक़ों क़ो इलाज के लिये सीएचसी लाया गया। बताया जाता है की दोनों युवक बाइक पर सवार होकर करना कुल्हड़िया सड़क से अपना गांव जा रहा था। इसी दौरान बाइक संतुलित हो गया और सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला चक्का पूरी तरह टूटकर बिखर गया। डॉ राजीव रंजन ने बताया कि दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन एक युवक की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.