कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर कोडरमा के कपड़ा बाजार पर भी पड़ रहा है। खासकर सिंथेटिक कपड़ों की आवक घटने से थोक व्यापारियों व ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। पॉलिएस्टर, नायलॉन कपड़ों की लग्न में खासी मांग रहती है। झुमरीतिलैया के थोक बाजार में सिंथेटिक कपड़ों के दाम तेजी से बढ़ने लगे तो ग्राहक घट गए। झुमरीतिलैया के कुछ बड़े व्यापारियों का कहना है कि 10-15 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं। सीमित स्टॉक में ऑर्डर पूरा करने में परेशानी हो रही है। सूरत, राजस्थान, दिल्ली की मंडियों में भाव 10 प्रतिशत बढ़ जाने से माल मंगाना महंगा पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.