: समेकित जन कल्याण और जनजागरूकता अभियान पांच से
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पांच से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यक्रमों के बारे में बताया। सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्गत निर्णयों, जनकेंद्रित विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थिंयों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने, जन समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों, नगर निगम व नगर निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.