कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद झुमरीतिलैया अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ आयोजित जनसंवाद मंच कार्यक्रम में शहर के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। शिव वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 16 प्रत्याशियों ने मंच से अपने-अपने विजन, योजनाएं एवं प्राथमिकताएं जनता के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोडरमा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, सचिव रामरतन महर्षि एवं कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष सहयोग मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल जैन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक काशलीवाल, आकाश जैन, ऋषभ पहाड़िया, रितेश दुग्गड़, संजय अग्रवाल, शैलेश दारुका, अतुल खेतान एवं प्रतीक जैन का सराहनीय य...