कुशीनगर, अगस्त 16 -- डिबनी बंजरवा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के समीप एक बेकाबू कार पुलिया से टकराने के बाद 20 फुट हवा में उछलकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इसमें बिहार के बेतिया निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी सुरेश सिंह (55) वर्ष बड़े बेटे सुधांशु सिंह (25) वर्ष व छोटे हिमांशु सिंह (21) वर्ष के साथ रविवार को कार में सवार होकर जरूरी काम से गोरखपुर गए थे। वहां से रविवार की शाम करीब पांच बजे फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे। अभी वह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लतवा बाजार के समीप पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे मौजूद पुलिया से टकराकर करीब बीस फुट हवा में उछलने के बाद प...