अमरोहा, मई 27 -- अमरोहा, संवाददाता। जीएसटी चोरी के मामले में राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर को नोटिस जा चुके हैं लेकिन अब पंचायत राज विभाग ने भी बिल न देने पर कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। विभाग इनको भी दोषी मान रहा है। इससे कर्मचारियों में खलबली मची है।

ग्राम पंचायतों की स्थिति जिले में 576 ग्राम पंचायत हैं। राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर ने ग्राम पंचायतों को करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये सामान की आपूर्ति की। जिसमें स्टेशनरी की आपूर्ति हुई। सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। ग्राम पंचायतों को राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की 2022 से वर्ष 2025 तक आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायतों ...